Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

कोरोनाकाल में बेरोजगार हुए फिल्मी कलाकारों को भी मिलनी चाहिए आर्थिक सहायताः विक्की योगी

उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के पूर्व सदस्य एवं फिल्म निर्माता निर्देशक विक्की योगी ने कोरोनाकाल में बेरोजगार हुए फिल्मी कलाकारों को भी सहायता देने की मांग प्रदेश सरकार से की है।

उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के पूर्व सदस्य एवं फिल्म निर्माता निर्देशक विक्की योगी ने कोरोनाकाल में बेरोजगार हुए फिल्मी कलाकारों को भी सहायता देने की मांग प्रदेश सरकार से की है। उन्होंने कहा कि संस्कृति विभाग एवं सूचना विभाग में पंजीकृत है लोक कलाकारों को 2000 प्रति माह 5 महीने के लिए आर्थिक सहायता देने की घोषणा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की। ये एक सराहनीय कदम है। साथ ही उन्होंने फिल्मी कलाकारों की तरफ भी मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित किया।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश में हजारों कलाकार फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। जोकि एक्टर, लेखक, मेकअप आर्टिस्ट, कैमरामैन, लाइटमैन, एडिटर, साउंड रिकॉर्डर, सिंगर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, प्रोडक्शन कंट्रोलर, आर्ट डायरेक्टर, एक्शन डायरेक्टर, डांसर, कोरियोग्राफर आदि हैं। ये लोग विगत डेढ़ वर्षों से बेरोजगार घर में बैठे हुए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या उनको उत्तराखंड सरकार की ओर से आर्थिक सहायता नहीं मिलनी चाहिए। क्या वह उत्तराखंड के कलाकार नहीं है। यदि हैं तो क्यों नहीं सरकार के पास उनका डाटा नहीं है। इन कलाकारों को प्रतिमाह 5000 दिया जाना चाहिए।
मानव विकास सेवा संस्थान के अध्यक्ष एवं फिल्म निर्माता निर्देशक विक्की योगी जी ने कहा की विगत वर्षों में भी इस मुद्दे को लेकर हमने मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार को ज्ञापन दिया था। फिल्म विधा से जुड़े कलाकारों का पंजीकरण किया जाना अति आवश्यक है। ताकि सरकार की ओर से जो भी आर्थिक सहायता कलाकारों को मुहिया कराई जाएगी। इन सब को उसका लाभ मिलना अति आवश्यक है। योगी ने कहा नए युवा मुख्यमंत्री धामी जी से हमें बड़ी आशा है उम्मीदें हैं कि वह हम कलाकारों की समस्त समस्याओं का समाधान शीघ्र करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *