Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 4, 2026

उड़ान भरने के बाद हवा में गायब हो गया फाइटर जेट, खोजबीन जारी

उड़ान भरने के बाद एक फाइटर जेट हवा में ही गायब हो गया। उसका रडार से संपर्क टूट गया। इसकी खोजबीन जारी हो गई है। ये घटना जापान की है।

उड़ान भरने के बाद एक फाइटर जेट हवा में ही गायब हो गया। उसका रडार से संपर्क टूट गया। इसकी खोजबीन जारी हो गई है। ये घटना जापान की है। जापान की वायु सेना ने सोमवार को जानकारी दी कि एक फाइटर जेट उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद रडार से गायब हो गया, इसकी तलाश की जा रही है।
जापान एयर सेल्फ डिफेंस फोर्स के एक प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि टेक ऑफ के बाद कोमात्सु कंट्रोल टॉवर के डेटा से एक F15 जेट गायब हो गया। उन्होंने कहा कि विमान मध्य इशिकावा क्षेत्र में कोमात्सु एयरबेस से लगभग पांच किलोमीटर दूर जापान सागर के पास गायब हो गया। प्रवक्ता ने कहा कि विमान को दो चालक दल के लिए डिजाइन किया गया था, लेकिन वह यह पुष्टि नहीं कर सके कि गायब होने के समय उसमें कितने लोग सवार थे।
जापान वायु सेना में इस तरह की घटना कई बार हो चुकी है। इसमें 2019 की वह घटना भी शामिल है, जब पायलट के स्थानिक भटकाव का सामना करने के बाद एक F-35A स्टील्थ जेट समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस क्रैश के बाद विमान के पायलट और रहस्यों का पता लगाने में बहुत मुशक्कत हुई थी।