Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

इंग्लैंड और भारत के बीच पांचवा टेस्ट मैच रद्द, बीसीसीआइ ने कहा फिर से रिशेड्यूल करने को ईसीबी से करेंगे बात

इग्लैंड और भारत के बीच खेले जाने वाला मैनचेस्टर टेस्ट रद्द कर दिया गया है। वहीं, बीसीसीआइ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पांचवें टेस्ट मैच को फिर से 'रीशेड्यूल' किया जाएगा।

इग्लैंड और भारत के बीच खेले जाने वाला मैनचेस्टर टेस्ट रद्द कर दिया गया है। वहीं, बीसीसीआइ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पांचवें टेस्ट मैच को फिर से ‘रीशेड्यूल’ किया जाएगा। इससे पहले बीसीसीआई और ईसीबी ने संयुक्त रूप से भारत के इंग्लैंड दौरे 2021 में मैनचेस्टर में होने वाले 5वें टेस्ट मैच को रद्द करने का फैसला किया। बीसीसीआइ और ईसीबी के बीच मजबूत संबंधों के चलते भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने ईसीबी से रद्द किए गए टेस्ट मैच के पुनर्निर्धारण की पेशकश की है। दोनों बोर्ड इस टेस्ट मैच को फिर से शेड्यूल करने के लिए एक विंडो की तलाश में काम करेंगे।
बीसीसीआइ ने जारी बयान में कहा कि बीसीसीआइ ने हमेशा कहा है कि खिलाड़ियों की सुरक्षा और भलाई सर्वोपरि है और उस पहलू को किसी भी कीमत पर नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। बीसीसीआइ ने ईसीबी को इस कठिन समय में सहयोग और समझ के लिए धन्यवाद कहा है। गुरुवार को भारतीय टीम के फिजियो का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था। इसके बाद पांचवें टेस्ट मैच के रद्द होने की बात सामने आने लगी थी। हालांकि भारतीय खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट में निगेटिव आया था। इसके बाद टेस्ट मैच के खेले जाने की बात हुई थी। सीरीज में भारतीय टीम इंग्लैंड से 2-1 से आगे थी।
इससे पहले गुरुवार को ही बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी टेस्ट मैच के होने को लेकर आशंका जताई थी। गांगुली ने अपने बयान में कहा था कि पांचवां टेस्ट मैच खेला जाएगा या नहीं, इसपर कुछ नहीं कह सकते हैं। गांगुली के अलावा भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने शुक्रवार को ट्विटर पर ट्वीट कर पुष्टि की थी कि पांचवें टेस्ट का पहला दिन रद्द होगा. कार्तिक के ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर फैन्स के बीच कयास लगने लगे थे।
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच ड्रा रहा था। इसके बाद सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स पर खेला गया, जिसे भारतीय टीम जीतने में सफल रही थी। तीसरा टेस्ट मैच इंग्लैंड ने जीतने में सफलता पाई थी. वहीं, सीरीज के चौथे टेस्ट में भारतीय टीम ने शानदार वापसी की थी और जीत हासिल की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *