खाई में गिरने से स्कूटी सवार महिला सिपाही की मौत, छुट्टी मनाकर वापस लौट रही थी ड्यूटी पर

उत्तराखंड मे चंपावत जिले की कोतवाली में तैनात एक महिला सिपाही की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना शनिवार की दोपहर की है। वह अवकाश पर अपने घर खटीमा गई थी। आज दोपहर स्कूटी से वापस लौट रही थी। टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर धौन बनलेख के बीच छतकाढ़ा में उसकी सड़क किनारे बने पुश्ते से टकरा गई और वह खुद नीचे गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई।
चम्पावत कोतवाली में तैनात महिला सिपाही अर्चना राणा 25 मार्च को अवकाश पर खटीमा गई थी। आज उसे जॉइन करना था। शनिवार दोपहर में वह जैसी धौन से पहुंची तभी अनियंत्रित होकर स्कूटी रोड किनारे बने पुश्ते से टकरा गई। अंदेशा है कि किसी बड़े वाहन ने उसे टक्कर मारी। इससे वह स्कूटी से छिटककर खाई में जा गिरी।
सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। जवान की आकस्मिक मौत से पुलिस परिवार में शोक का माहौल है।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






