Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 25, 2026

अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्राउंड जीरो से फीडबैक, पुलिस मुख्यालय पहुंची कई विश्वविद्यालयों की छात्राएं

अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश भर में महिला सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके अन्तर्गत पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार ने महिलाओं की सुरक्षा व उन्हें अनुकूल माहौल प्रदान करने के लिए चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं महिला हेल्पडेस्क, मिशन गौरा शक्ति, उत्तराखंड पुलिस एप का ग्राउंड जीरो फीडबैक लेने का निर्णय लिया गया। ताकि यह पता चले कि जमीनी स्तर पर यह योजनाएं कितनी प्रभावशाली हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इसके तहत आज तीन मार्च को देहरादून के विभिन्न विश्वविद्यालयों में ग्राफिक एरा, दून विश्वविद्यालय व डीआईटी की करीब 26 छात्राओं को उनके अध्यापकों सहित पुलिस मुख्यालय बुलाया गया। उन्हें महिलाओं से संबंधित योजनाओं एवं सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। इसके उपरान्त उन्हें ग्राउंड जीरो से फीडबैक लेने के लिए अलग-अलग पुलिस थानों में जाने को कहा गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

पुलिस थानों के भ्रमण के दौरान ये छात्राएं थानों में नवगठित महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली, गौरा शक्ति मॉड्यूल और उत्तराखंड पुलिस एप से प्राप्त शिकायतों पर कार्यवाही की प्रक्रिया, महिला आगन्तुकों के साथ व्यवहार, महिला सम्बन्धी शिकायतों पर कार्यवाही की प्रक्रिया, थानों में तैनात महिला कर्मियों का वर्क रूटीन एवं उनकी कार्यप्रणाली सहित अन्य विषयों के बारे में जमीनी स्तर की जानकारी ले रही हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पुलिस थानों के भ्रमण के उपरान्त इन छात्राओं की ओर से उत्तराखंड पुलिस की इन सभी योजनाओं एवं सुविधाओं के सम्बन्ध में प्रस्तुतिकरण के माध्यम से ग्राउण्ड जीरो से फीडबैक लिया जाएगा। फीडबैक के आधार पर इनमें जो भी सुधारात्मक परिवर्तन लाने होंगे उन पर विचार किया जाएगा।