Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 14, 2026

ग्राफिक एरा में एफडीपी, शिक्षकों ने सीखे शिक्षा को मानवीय मूल्यों से जोड़ने के गुर

शिक्षा को मानवीय मूल्यों से जोड़ने के लिए देहरादून स्थित ग्राफिक एरा में पांच दिवसीय एफडीपी का आयोजन किया गया। इसमें मानवीय मूल्यों पर आधारित एफडीपी में व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मक परिवर्तन और समाज के प्रति बेहतर दृष्टिकोण विकसित करने पर जोर दिया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

एफडीपी के आखिरी दिन आयोजित समारोह में प्रो वीसी डा. संतोष एस. सर्राफ ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कहा कि खुशियां बांटना और सभी के जीवन में सकारात्मकता लाना ही सच्चे अर्थों में शिक्षा का उद्देश्य है। डा. सर्राफ ने कहा कि हम मानवीय मूल्यों की रोशनी समाज के हर कोने तक फैलाएंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस एफडीपी में प्रशिक्षकों ने इस बात पर जोर दिया कि शिक्षा और संस्कार के माध्यम से प्रत्येक मानव में सही समझ और भाव जागृत हो। ऐसा होने पर व्यक्ति सुखपूर्वक जीवन जी सकेगा, प्रत्येक परिवार समृद्ध होगा और समाज में सह अस्तित्व की भावना विकसित होगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यक्रम का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के के.पी. नौटियाल भवन में किया गया। इसका आयोजन ग्राफिक एरा के यूनिवर्सल ह्यूमन वैल्यूज सेल ने किया। कार्यक्रम में कुलसचिव डा. नरेश कुमार शर्मा, ए.आई.सी.टी.ई. के विशेषज्ञ डा. हिमांशु कुमार राय, मानवीकी एवं सामाजिक विभाग की अध्यक्ष डा. प्रभा लामा, डा. मालथी एस., डा. दिव्या वेणुगुप्ता, डा. आकाश मिश्रा, डा. संतोषी शाह, यू.एच.वी कोऑर्डिनेटर डा. रिचा थपलियाल, डा. अनुराग विद्यार्थी, डा. चंद्र किशोर समेत अन्य शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. मनस्वी सेमवाल ने किया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।