Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 12, 2026

जियोफाइनेंस ऐप पर अब अलग-अलग बैंकों और एनबीएफसी की एफडी सुविधा उपलब्ध

जियोफाइनेंस ऐप ने अपने प्लेटफॉर्म पर कई बैंकों और एनबीएफसी की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) सेवाएं शुरू की हैं। इससे ग्राहकों को अब अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जाने की जरूरत नहीं होगी और वे एक ही ऐप पर विभिन्न बैंकों की एफडी की तुलना कर निवेश कर सकेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ऐप पर यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक, बजाज फाइनेंस, श्रीराम फाइनेंस, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक और महिंद्रा फाइनेंस सहित कई संस्थानों की एफडी उपलब्ध हैं। यूजर्स ब्याज दर के आधार पर विकल्पों को फिल्टर कर सकते हैं। जियोफाइनेंस ऐप पर 8.15% सालाना तक की ब्याज दर की पेशकश की जा रही है। पूरी प्रक्रिया एंड-टू-एंड डिजिटल है, जिससे कुछ ही मिनटों में एफडी बुक की जा सकती है। साथ ही एकीकृत डैशबोर्ड के जरिए रिटर्न, मैच्योरिटी डेट और रिन्यूअल रिमाइंडर की सुविधा भी ग्राहकों को मिलेगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

जियोफाइनेंस प्लेटफॉर्म एंड सर्विस लिमिटेड के सीईओ सुरभे एस. शर्मा ने कहा कि एफडी देश में बचत का एक लोकप्रिय विकल्प है, लेकिन ग्राहकों को अक्सर अलग-अलग एफडी विकल्पों की तुलना करने और निवेश ट्रैक करने में दिक्कत होती है। जियोफाइनेंस ऐप के जरिए हम रिसर्च, तुलना, बुकिंग और ट्रैकिंग की पूरी प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और डिजिटल बना रहे हैं, ताकि यूजर्स अपने वित्तीय लक्ष्यों के अनुसार बेहतर निर्णय ले सकें।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *