Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 11, 2026

बेटे की मौत को बर्दाश्त नहीं कर पाया पिता, अंतिम संस्कार से घर लौटकर फांसी लगाकर दी जान

बेटे की मौत का सदमा पिता बर्दाश्त नहीं कर पाया। सुबह बेटे की मौत हुई और अंतिम संस्कार करने के बाद घर लौटकर पिता ने भी फांसी लगा ली।

बेटे की मौत का सदमा पिता बर्दाश्त नहीं कर पाया। सुबह बेटे की मौत हुई और अंतिम संस्कार करने के बाद घर लौटकर पिता ने भी फांसी लगा ली। एक ही परिवार में एक दिन में दो मौत से घर में मातम पसरा हुआ है। साथ ही मोहल्ले में भी लोग सकते में हैं।
घटना हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र में काशीपुरा बस्ती की है। पुलिस के मुताबिक काशीपुरा निवासी का रंजीत बेटा 14 वर्षीय बेटा पैरालाइसिस की बीमारी झेल रहा था और वह रंजीत का इकलौता बेटा था। रंजीत रानीपुर मोड़ के पास एक दुकान पर काम करता था। इकलौते बेटे की मौत के बाद रंजीत ने उसके अंतिम संस्कार से आकर खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। इससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
बेटे की मौत के बाद पिता के आत्महत्या करने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। एसएसआई नंद किशोर ग्वाड़ी ने बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, प्रथम दृष्टया बेटे की मौत के सदमे में रंजीत ने खुदकुशी की है। इस घटना से पूरे मोहल्ले में शोक पसरा हुआ है।