Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 22, 2026

राज्य आंदोलनकारियों को आरक्षण की मांग को लेकर दो आंदोलनकारियों का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी

उत्तराखंड में राज्य आंदोलनकारियों को राजकीय सेवाओं में 10 फीसद क्षैतिज आरक्षण की बहाली की मांग को लेकर देहरादून में आज शहीद स्मारक में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी सयुंक्त मंच का धरना आज आठवें दिन भी जारी रहा। साथ ही आंदोलनकारी सुनीता ठाकुर और उत्तरकाशी के बुजुर्ग आंदोलनकारी खुशपाल सिंह परमार का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

अनशनकारी सुनीता ठाकुर का कहना है कि कल प्रशासन ने उनकी मुख्यमंत्री से वार्ता कराने की बात कही थी, लेकिन अभी दूर दूर तक इसकी संभावना धरातल पर दिखाई नहीं देती। इसलिए हम भी मैदान में डटे हुए हैं। आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे उक्रांद नेता शान्ति प्रसाद भट्ट ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि अपनी लोकतांत्रिक माँग के लिए एक महिला आंदोलनकारी को अपना जीवन दाँव पर लगाना पड़ रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आज धरने पर बैठने वालों में मुन्नी खंडूरी, रेखा शर्मा, संगीता रावत, एकादशी देवी, सावित्री पंवार, उर्मिला पन्त, अनुराधा मैंदोला, सुरेश कुमार, रामचन्द्र नौटियाल, अंबुज शर्मा, क्रांति कुकरेती, सूर्यकांत शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।