Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 18, 2026

प्रसिद्ध फोटोग्राफर एवं यूट्यूबर अमित साह का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख

नैनीताल जिले में रहने वाले प्रसिद्ध फोटोग्राफर, यूट्यूबर एवं पर्वतारोही अमित साह का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से रंगकर्मियों में शोक की लहर छा गई है। मल्लीताल निवासी अमित शाह के निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी गहरा शोक व्यक्त किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मिली जानकारी के अनुसार, 43 वर्षीय छायाकार एवं कलाकार अमित साह को देर रात 10 बजे के करीब कुछ शारीरिक समस्या हुई। इसके बाद उन्हें परिजन बीडी पांडे जिला चिकित्सालय ले गए। जहां उन्होंने तड़के करीब चार बजे उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अमित के अचानक निधन से नैनीताल नगर में शोक की लहर हैं। फोटोग्राफर व रंग कर्मियों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

अमित साह पर्वतारोही और ट्रैवलर भी थे। उन्होंने एस्ट्रो ट्रेल को नई पहचान दी। वह जाने माने यू ट्यूबर भी थे। उनकी कई पोस्ट पर चार मिलियन तक व्यूज मिले हैं। फेसबुक, इंस्टा में उनके हजारों फालोवर्स थे। अमित साह की राज्य और देश में नहीं, बल्कि विदेशों में भी उनकी फोटोग्राफी की पहचान थी। संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से 2019 में उनकी वर्ष 2017 कीफोटो को इंटरनेशनल माउंटेन डे पर बनाए गए स्पेशल पोस्टर में जगह दी गई थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आफिस के एक्स हैंडिल से एक पोस्ट में बताया गया है कि मुख्यमंत्री @pushkardham ने उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध छायाकार एवं नैनीताल निवासी युट्यूबर अमित साह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।