Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

मशहूर अभिनेता शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर को बेंगलुरु पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शक्ति कपूर के बेटे और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को बेंगलुरु पुलिस द्वारा एंटी ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया गया है।

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शक्ति कपूर के बेटे और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को बेंगलुरु पुलिस द्वारा एंटी ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया गया है। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से फिल्म जगत से जुड़े लोगों के ड्रग्स केस में नाम सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को सिद्धांत कपूर के खिलाफ कार्रवाई की गई है। ड्रग्स लेने का आरोप लगने के बाद पुलिस ने उन्हें बेंगलुरु में गिरफ्तार किया है। दरअसल, जांच में उनके ड्रग्स लेने की पुष्टि हुई है।
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार अभिनेता शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर उन 6 लोगों में शामिल हैं, जिन्हें बीती रात एक बेंगलुरु के होटल में एक रेव पार्टी में छापेमारी के दौरान कथित तौर पर ड्रग्स का सेवन करते पाया गया है। कर्नाटक राज्य में हुई इस घटना से फिल्म जगत के लोगों के नाम ड्रग्स केस में एक बार फिर सामने आए हैं।

बता दें कि साल 2020 में, श्रद्धा कपूर को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) द्वारा फिल्म स्टार सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़ी एक ड्रग जांच में अपना बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया था। एनसीबी जांच दल ने राजपूत की मौत से संबंधित ड्रग मामले और बॉलीवुड-ड्रग्स सांठगांठ के संबंध में उसका बयान दर्ज किया था।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।