Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

June 26, 2026

राजस्थान से गंगा स्नान को हरिद्वार आ रहे परिवार की कार ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई, पिता और बच्चे की मौत

राजस्थान से गंगा स्नान को हरिद्वार आ रहे परिवार की कार आगे चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में पिता और बच्चे की मौत हो गई। यह हादसा हरिद्वार जिले में हाईवे पर बहादराबाद क्षेत्र में हुआ है।

राजस्थान से गंगा स्नान को हरिद्वार आ रहे परिवार की कार आगे चल रही ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में पिता और बच्चे की मौत हो गई। यह हादसा हरिद्वार जिले में हाईवे पर बहादराबाद क्षेत्र में हुआ है। पुलिस के मुताबिक, जयपुर से शनिवार तड़के एक परिवार गंगा स्नान करने अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से हरिद्वार आ रहा था। उनकी गाड़ी बहादराबाद थाना क्षेत्र में बढ़ेडी राजपुताना के पास पहुंची थी। तभी चालक की आंख लग गई। इसी दौरान उनकी गाड़ी आगे चल रही ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई।
हादसे में तीन साल के मासूम को गोद में लेकर बैठे पिता व बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक राम स्वरूप व उसके बच्चे के शव को कई घंटों की मशक्कत के बाद कटर से गाड़ी को काटकर बाहर निकाला गया। इस दुर्घटना में गाड़ी सवार अन्य लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। बहादराबाद थाना पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

You may have missed