भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बनाया फर्जी ट्वीटर अकाउंट, पुलिस को दी तहरीर, स्थापना दिवस के कार्यक्रमों के बनाए प्रभारी
उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के फर्जी ट्वीटर अकाउंट बनाने और गैर जिम्मेदाराना ट्वीट किये जाने के खिलाफ प्रदेश के बीजेपी सोशल मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा ने पुलिस को तहरीर दी है। वर्मा ने एसएसपी को दिये पत्र मे कहा कि अज्ञात व्यक्ति ने अज्ञात फर्जी आईडी के जरिये गैर जिम्मेदाराना टिप्पणी कर प्रदेश अध्यक्ष की छवि धूमिल करने की कोशिश की है। उन्होंने आईडी को बंद कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)स्थापना दिवस के कार्यकर्मो के लिए भाजपा ने बनाए प्रभारी
उत्तराखंड भाजपा ने राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रमों को संगठनात्मक स्तर पर अधिकाधिक जनसभागिता से आयोजित करने के लिए प्रदेश व जिला प्रभारियों को जिम्मेदारी दी है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश के आधार पर प्रदेश प्रभारी के रूप में प्रदेश महामंत्री खिलेन्द्र चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमति नीरू देवी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान समेत 19 जिला प्रभारियों की सूची जारी की गयी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि संगठन स्तर पर राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रमों के आयोजन के लिए उत्तरकाशी के लिए अतर सिंह चौहान, चमोली के लिए चंडी प्रसाद भट्ट, रुद्रप्रयाग राजेंद्र रावत, टिहरी जोगेन्द्र पुंडीर, देहारादून ग्रामीण सौरभ थपलियाल, देहारादून महानगर मयंक गुप्ता, ऋषिकेश रीता चमोली, हरिद्वार अनिल गोयल, रुड़की ओमप्रकाश जमदग्नि, पौड़ी राजेंद्र अंथवाल, कोटद्वार संदीप गुप्ता, पिथौरागढ़ सतीश पांडे, बागेश्वर प्रकाश रावत, अल्मोड़ा सचिन शाह, रानीखेत राजेश कुमार, चंपावत प्रेम सिंह राणा, नैनीताल रवीद्र बजाज, काशीपुर गोपाल रावत, ऊधम सिंह नगर से तरुण बंसल को जिम्मेदारी दी गयी है।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


