Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 22, 2026

बिहार में आठ माह से चलाया जा रहा था फर्जी थाना, दरोगा से लेकर चौकीदार तक नकली, हथियार सहित छह गिरफ्तार

बिहार की सत्ता हाथ से जाने के बाद से ही बीजेपी राग अलाप रही है कि बिहार में जंगलराज चल रहा है। टीवी चैनलों में भी अब बिहार में छोटे मोटे अपराधों को ऐसे चलाया जा रहा है, जैसे इस तरह के अपराध पहले नहीं हुए हों, या फिर दूसरे राज्यों में नहीं हो रहे हों। फिर भी बीजेपी की बात सही साबित हो रही है। बिहार में एक फर्जी थाने का भंडाफोड़ हुआ है। इसमें दरोगा से लेकर चौकीदार तक नकली पाए गए। ये थाना करीब आठ माह से चल रहा था। तब सरकार में बीजेपी भी भागीदार थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

वाकई बिहार गजब है। यहां हर साल कोई न कोई ऐसा मामला देखने को मिल जाता है, जिसे पढ़ने के बाद दिमाग चकरा जाता है। अमूमन फर्जी पुलिस के बारे में तो समाचार अक्सर मिलते रहते हैं, लेकिन पूरा थाना ही फर्जी हो जाए, ऐसा शायद पहले कभी नहीं सुना होगा। सिवाय फिल्मों के। अब इसे बिहार में हकीकत में बदला गया और ऐसे ही मामले का खुलासा हुआ है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

समाचार एजेंसी एएफफी के अनुसार, ऐसा मामला बिहार के बांका शहर का है। इस शहर में पिछले आठ महीने से एक निजी गेस्ट हाउस में फर्जी थाना चल रहा था। इस थाने में दारोगा से लेकर चौकीदार तक सब फर्जी थे। इस मुद्दे पर बांका थानाध्यक्ष ने जानकारी दी कि एक गुप्त सूचना के आधार पर एक अपराधी को पकड़ने पुलिस गई थी। तभी अचानक एक गेस्ट हाउस के किनारे एक महिला और एक शख्स पुलिस की ड्रेस में नजर आए। शक के आधार पर जब उनसे पूछताछ की गई तो पता चला कि महिला खुद को दारोगा बता रही थी और शख्स चौकीदार। इतना ही नहीं, महिला के पास एक अवैध पिस्टल भी मिला। ये दोनों बिहार पुलिस की ड्रेस में थे। इन्हें देख कर कोई नहीं कह सकता था कि ये बिहार के पुलिसकर्मी नहीं हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

जानकारी के मुताबिक असली थाने से आधा किलोमीटर दूर ही ये थाना चल रहा था। पुलिस अधिकारी डीसी श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए कहा कि इनके पास वर्दी के अलावा गन भी थी। आमलोगों से ये लोग सुरक्षा के नाम पर पैसे भी लेते थे। अभी तक इस गैंग के 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके मास्टरमाइंड का पता किया जा रहा है। फिलहाल पकड़े गए लोगों से गहन पूछताछ की गई है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *