Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 24, 2026

उत्तराखंड में एनएसयूआई के छह कार्यकर्ताओं का निष्कासन लिया वापस, प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने जारी किया आदेश

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ की संस्तुति के उपरांत उत्तराखंड NSUI के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने छह कार्यकर्ताओं का निष्कासन को वापस ले लिया है। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी की ओर से जारी पत्र के अनुसार, निष्कासन निरस्त किए गए कार्यकर्ताओं में जिला अध्यक्ष चमोली विपिन फर्स्वाण, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि गोपेश्वर ललित सिंह, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि कर्णप्रयाग विशाल सिंह, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि जोशीमठ सुमित सिंह, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि नारायणबगड़ गौरव कुमार तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि नंदानगर घाट अजय सिंह शामिल हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने कहा कि NSUI छात्र हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। राष्ट्रीय नेतृत्व की संस्तुति के बाद इन कार्यकर्ताओं को पुनः संगठन में शामिल करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी कार्यकर्ता संगठन के नियमों एवं अनुशासन का पालन करते हुए छात्र हितों के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय, अनुशासन और एकजुटता के साथ आगे बढ़ना चाहिए, ताकि छात्र-छात्राओं की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके तथा उनके अधिकारों की रक्षा की जा सके। उपरोक्त छात्र नेताओं को बहाल किये जाने पर उत्तराखंड कमेटी के महासचिव संगठन राजेंद्र सिंह भंडारी में कहा कि यह सभी लोग कांग्रेस के संगठन को मजबूती देने के लिए काम करते रहेंगे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।