Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

जुम्मे की नमाज के दौरान मस्जिद में विस्फोट, 30 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल

शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के दौरान मस्जिद में बड़ा धमाका हो गया। इस धमाके में 30 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 50 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के दौरान मस्जिद में बड़ा धमाका हो गया। इस धमाके में 30 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 50 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। धमाका पाकिस्तान के पेशावर शहर में किस्‍सा ख्‍वानी बाजार क्षेत्र की जामिया मस्जिद में उस समय हुआ जब लोग शुक्रवार की नमाज अदा कर रहे थे। देखते ही देखते चारों ओर लोगों की चीख पुकार मच गई। पूरा इलाका मलबे से ढेर में बदल गया।
अधिकारियों के मुताबिक, घायलों में 10 की हालत गंभीर है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्‍पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। हम ब्‍लास्‍ट की प्रकृति में बारे मे जांच कर रहे हैं। प्रथम दृष्‍टया लगता है कि यह आत्‍मघाती हमला था। पेशावर की लेड़ी रीडिंग हॉस्पिटल के प्रवक्‍ता मोहम्‍मद असीम खान ने मौतों की पुष्टि करते हुए कहा कि हमने अस्‍पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी है।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।