चार साल से बंद पड़ी पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, एलआइयू कांस्टेबल झुलसा
देहरादून के सहसपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर में हुकुमतपुर स्थित स्थान पर चार साल से बंद पड़ी पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से एलआइयू के कांस्टेबल शादाब झुलस गए। बताया जा रहा है कि वह फैक्ट्री में कुछ बच्चों के घुसने और बारुद निकालने की सूचना पर एलआइयू के उपनिरीक्षक अरविन्द डंगवाल के साथ वहां गए थे। घायल को देहरादून अस्पताल भेजा गया है। वहीं दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया। बंद पड़ी फैक्ट्री में आग लगने की घटना को भी शक की निगाह से देखा जा रहा है।
बताया जा रहा है कि उक्त फैक्ट्री को करीब चार साल पहले प्रशासन ने सील कर दिया था। फैक्ट्री में विस्फोटक रखे हैं। इसमें पहले भी कई बार आग लग चुकी है। आज भी सूचना पर सहसपुर से स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआइयू) के उप निरीक्षक शादाब मौके पर पहुंचे। जैसे ही वह फैक्ट्री के निकट पहुंचे जोरदार विस्फोट हो गया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग को बुझाया। साथ ही पुलिस ने घायल दरोगा को देहरादून उपचार के लिए भेजा।
फील्ड यूनिट व बम डिस्पोजल टीम द्वारा घटनास्थल से ज्वलनशील पदार्थों के अलग-2 सैम्पल लिए। तथा ASP और थानाध्यक्ष को ज्वलनशील पदार्थ के शीघ्र निस्तारण के लिए एक रिपोर्ट दी गयी। बताया जा रहा है कि वहां बारूद को डिस्पोज किया जाएगा।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।






