Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

ग्राफिक एरा में देश-विदेश के विशेषज्ञ 21 अगस्त से करेंगे स्मार्ट सिटीज पर मंथन

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में तीसरे इंटरनेशनल स्मार्ट एंड फ्यूचर सिटीज कॉन्क्लेव का आयोजन 21 अगस्त से किया जाएगा। इसमें देश-विदेश के स्मार्ट सिटीज़ विशेषज्ञ भविष्य के शहरों की परिकल्पना, आधुनिक शहरी विकास, नई तकनीकों और सतत् विकास की चुनौतियों व संभावनाओं पर मंथन करेंगे। आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में इस तीसरे इंटरनेशनल स्मार्ट एंड फ्यूचर सिटीज कॉन्क्लेव के पोस्टर का विमोचन किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

दो दिवसीय इस कॉन्क्लेव में देश विदेश के राजनयिक, प्रशासनिक अधिकारी, वैश्विक उद्योगपति, शिक्षाविद्, शोधकर्ता और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल होंगे। कॉन्क्लेव में डिजिटल डिप्लोमेसी, अक्षय ऊर्जा, बुनियादी ढांचे, शिक्षा, कृषि और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों पर चर्चा की जाएगी। इस तीसरे इंटरनेशनल कॉन्क्लेव का आयोजन 21 और 22 अगस्त को ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में किया जाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस विमोचन का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के मैनेजमेंट डिपार्टमेंट और ग्लोबल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (जीसीसीआई) ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर कुलपति डा. नरपिंदर सिंह, प्रो वीसी डा. संतोष एस. सर्राफ, कुलसचिव डा. नरेश कुमार शर्मा, हेड ऑफ ग्राफिक एरा स्कूल ऑफ मैनेजमेंट डा. नवनीत रावत, हेड ऑफ डिपार्टमेंट ऑफ बिज़नेस मैनेजमेंट डा. एन. एस. बोहरा के साथ डा. अजय पांडे और जीसीसीआई की डायरेक्टर डा. मोहिनी और किरण मौजूद रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

You may have missed