Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 7, 2026

ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने सिखाए सफल वकील बनने के गुर

देहरादून स्थित ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में लीगल एक्सपर्ट कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। इसमें विधि विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को कानूनी पढ़ाई के वास्तविक और व्यावहारिक उपयोग, केस मैनेजमेंट, आर्बिट्रेशन-लिटिगेशन की बारीकियां और सफल कानूनी करियर के गुर सिखाए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कॉनक्लेव में सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड निखिल रंजन, एडवोकेट शिप्रा प्यारे और एडवोकेट कुबेर महाजन ने छात्र छात्राओं को संबोधित किया। कॉन्क्लेव में विशेषज्ञों ने विधि क्षेत्र की वास्तविक चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने छात्र-छात्राओं को केस हैंडलिंग, क्लाइंट मैनेजमेंट, आर्बिट्रेशन व लिटिगेशन की प्रक्रिया और वकील की नैतिक जिम्मेदारियों की जानकारी दी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कॉन्क्लेव का आयोजन ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ ने किया। कॉन्क्लेव में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. अमित आर. भट्ट, डीन एकेडमिक्स डा. प्रमोद एस. नैयर ,स्कूल ऑफ लॉ के हेड डा. विवेक गोयल समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *