Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

विश्व पर्यटन दिवस पर ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में लगाई पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी

विश्व पर्यटन दिवस पर देहरादून स्थित ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में उत्तराखंड व नेपाल के पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम का आयोजन ग्राफिक एरा के होटल मैनेजमेंट विभाग ने किया। इसमें छात्र छात्राओं ने मंडुवे की रोटी, झंगोरे की खीर, अरसे, सेल रोटी, गोरखा चटनी, आदि व्यंजन तैयार कर उनके स्टाल लगाए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

इसके तहत पर्यटन और हरित निवेश विषय पर संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्रीय पर्यटन के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर गढ़वाल यूनिवर्सिटी के पूर्व निदेशक प्रो. एस. सी. बागड़ी, कियू हास्पिटैलिटी के संस्थापक डेनियल स्प्लीन और हिमालयी खाद्य इतिहासकार पंकज अग्रवाल ने छात्र छात्राओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में कुलपति डॉ. नरपिंदर सिंह और एच.ओ. डी. अमर प्रकाश डबराल भी मौजूद रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *