Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 13, 2026

ग्राफिक एरा में नामचीन कलाकारों ने की पेंटिंग्स प्रदर्शनी, छात्र छात्राओं ने सीखा कैनवास को रंगना

देश के 27 नामचीन कलाकारों ने छात्रों के बीच रहकर कलाकृतिया बनाई और बनाने के गुर भी सिखाये। कई दिनों की कार्यशाला के बाद आज इन नामी कलाकारों के चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गयी। देहरादून में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में 46 कलाकृतियों और चार मूर्तियों प्रदर्शनी लगाई गई। इस राष्ट्रीय कार्यशाला अभिवयक्ति में संस्कृति, ग्लोबल वार्मिंग, प्रर्यावरण, और सामाजिक सरोकारों के विभिन रंग नजर आए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस राष्ट्रीय कार्यशाला में उत्तर प्रदेश के डॉ. रामशब्द सिंह ने छात्रों के साथ मिलकर कैनवास पर ‘खोबर’ चित्रित किया। मुंबई के मधुकर कोठीराम वनजीरी ने लकड़ी पर थ्री डाईमेशनल आकृति उकेरी और फाइन आर्ट्स विभाग के शिक्षक संग्पल उत्तम म्हस्के ने ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के हरे भरे कैंपस को अपनी चित्रकारी में प्रदर्शित किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस प्रदर्शनी में मुंबई के सुरेंद्रेर बी. जगताप, मथुरा के योगेश कुमार, मध्य प्रदेश के विनय अम्बर, देहरादून के जाकिर हुसैन, बी ए फाइन आर्ट्स की एल्युमनी सपना कुनियाल ने प्रदर्शनी में अपनी कलाकृतिया लगाई। कार्यशाला की संयोजक प्रोफ डॉ. ज्योति छाबरा और कोऑर्डिनेटर प्रो. एस के सरकार ने बताया की इस प्रदर्शनी से युवाओ का कला के प्रति रुझान बढ़ा है।