Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 6, 2026

ग्राफिक एरा में संविधान से प्रेरित चित्रों की प्रदर्शनी

लोक गायिका पद्मश्री डॉ माधुरी बर्थवाल ने कहा कि वसुधैव कुटुम्बकम् केवल एक विचार नहीं, बल्कि भारतीय जीवन-दर्शन है, जो पूरी दुनिया को एक परिवार मानने की प्रेरणा देता है। वह देहरादून स्थित ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में भारतीय संविधान से प्रेरित चित्रों की प्रदर्शनी- सौहार्द के उद्घाटन समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहीं थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

डॉ माधुरी ने कहा कि संविधान में अंकित चित्र और देश की लोक कलाएं हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रूप में प्रस्तुत करती हैं। उन्होंने कहा कि कला और संस्कृति जब एक साथ आती हैं तो समाज में सौहार्द, संवेदनशीलता और एकता का संदेश प्रसारित होता है। प्रभारी कुलपति डॉ तबस्सुम नकवी ने कहा कि संविधान से प्रेरित चित्र भारत की ऐतिहासिक यात्रा और राष्ट्रीय चेतना को सजीव बनाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रदर्शनी छात्रों में जिज्ञासा जगाने के साथ उन्हें अपने देश को गहराई से समझने की प्रेरणा देती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

संस्कार भारती उत्तराखंड की प्रदेश अध्यक्ष एवं देहरादून कैंट विधायक सविता कपूर ने कहा कि भारत की संस्कृति और ज्ञान परंपरा हमारी सबसे बड़ी पहचान है। युवा अपनी संस्कृति और मूल्यों से जुड़कर ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कार्यक्रम में संस्कार भारती, उत्तराखण्ड के प्रदेश कार्याध्यक्ष डॉ. गिरीश चन्द्र शर्मा ने भी संबोधित किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सौहार्द प्रदर्शनी में कुल 98 चित्र प्रदर्शित किए गए। इस प्रदर्शनी का आयोजन ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के विजुअल आर्ट्स डिपार्टमेंट, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र और संस्कार भारती ने संयुक्त रूप से किया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।