इनक्रैडिबल इंडिया विषय पर ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल के बच्चों की प्रदर्शनी
कई नवीन इनोवेशन और मॉडलों के प्रदर्शन के साथ देहरादून में ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल की पहली वार्षिक प्रदर्शनी आयोजित की गई। ग्राफिक एरा ग्रुप के अध्यक्ष प्रो. कमल घनशाला, मुख्य अतिथि सीमा शारदा, प्रंसिपल वैटेज हाल रैजिटेशिल स्कूल और अन्य प्रतिष्ठत गणमान्य लोगो ने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया और उनके काम की सराहना की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
प्रिसिंपल सीमा इस्सर और शिक्षकों के मार्गदर्शन में नर्सरी कक्षा से आठवीं कक्षा तक के 345 छात्र-छात्राओं ने इनक्रैडिबल इंडिया-ए जर्नी फार्म इट्स ग्लोरियस टू ग्रेट फ्यूचर के विषय पर आधारित अपनी इनोवेशन और मॉडल्स को प्रदर्शित किया। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य बच्चों में छिपी प्रतिभा और रचनात्मक सोच को तलाशना और प्रोत्साति करना था। गणित विभाग की ओर से आयोजित मैजिक स्कॅायर एक्टीविटी को लोगों ने खूब सराहा। बच्चों द्वारा प्रस्तुत प्रदर्शनी को प्रो. कमल घनशाला ने खूब सराहा और प्रात्साहित किया।



