Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

हर गांव कोरोना मुक्त अभियान का आगाज, आप प्रभारी मोहनिया और कर्नल कोठियाल ने दिखाई झंडी

उत्तराखंड के हर गांव को कोरोना मुक्त अभियान के तहत आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया और आप के वरिष्ट नेता कर्नल (अ. प्रा.) अजय कोठियाल ने कोरोना किट और अन्य जरुरी उपकरणों से लदे वाहनों को हरी झंडी दिखाकर गढवाल और कुमाऊं के लिए रवाना किया।

उत्तराखंड के हर गांव को कोरोना मुक्त अभियान के तहत आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया और आप के वरिष्ट नेता कर्नल (अ. प्रा.) अजय कोठियाल ने कोरोना किट और अन्य जरुरी उपकरणों से लदे वाहनों को हरी झंडी दिखाकर गढवाल और कुमाऊं के लिए रवाना किया। देहरादून में आप कार्यालय से भेजे गए इन वाहनों में हजारों किटों को अलग अलग जिलों और गांवों के लिए भेजा गया। आप की इस किट में हर गांव कोरोना मुक्त अभियान के तहत गांवों में ऑक्सीजन जांच केंद्र खोले जाने हैं। आप के इस मेडिकल किट में ऑक्सीमीटर, आइआर थर्मामीटर, सैनेटाइजर, दवाइयां, मास्क समेत कई अन्य जरुरी उपकरण हैं।
इस अभियान के माध्यम से पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता गांव गांव तक पहुंचेंगे। पार्टी का दावा है कि इसके लिए आप के 10 हजार कार्यकर्ता इस मिशन में लगेंगे। ये कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में उन सभी गांवों में जाएंगे, जहां अभी तक लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं।


एक ट्रक समेत 30 छोटे वाहनों से आप ने इन किटों को पहाड़ के लिए भेजा। इस मौके पर कर्नल कोठियाल ने मीडिया को बताया कि ये मुहिम आप पार्टी की ओर से महत्वपूर्ण मुहिम है। ग्रामीण अचलों में रहने वाले लोगों को कोरोना महामारी से बचाने के लिए सभी मेडिकल उपकरणों से लैस किट दी जाएंगी। ताकि लोगों को उन्हीं के गांवों में इलाज मिल सके। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता आइआर थर्मामीटर, ऑक्सीमीटर समेत मेडिकल किट लेकर उन लोगों को वितरित करेंगे जो जरूरतमंद हैं। इसके लिए गांवों में ऑक्सीजन जांच केंद्र खोले जाएंगे। इसके अलावा अगर किसी को ज्यादा दिक्कत है तो वो आप के डॉक्टर हेल्पलाइन पर मदद ले सकता है।


इस दौरान कर्नल कोठियाल ने बताया कि उत्तराखंड नवनिर्माण को बहुत जल्द धरातल पर उतारने की योजना तैयार होगी। इसके लिए आम आदमी पार्टी पूरी तरह से गंभीर है। उन्होंने कहा इस पेंडेमिक में आप पार्टी राजनीति से हटकर सिर्फ जनसेवा पर ध्यान दे रही है। हर गांव कोरोना मुक्त अभियान, आप का डॉक्टर हेल्पलाइन, कोविड अस्पताल समेत कई कार्य इस बात को बताते हैं जो आप कार्यकर्ता लगातार इस महामारी के दौरान कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि हर गांव कोरोना मुक्त अभियान से पहाडों में करीब 6 हजार से ज्यादा गांवों को इसका फायदा मिलेगा। इसके अलावा आप हर ब्लॉक में एक आइसोलेशन सेंटर भी बना रही है। जहां आइसोलेशन के लिए बेड, ऑक्सीजन की सभी व्यवस्थाएं की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने कहा पार्टी इसके साथ ही कोरोना की तीसरी लहर की रोकथाम के लिए भी पूरी तरह से गंभीर है और एकजुट है। तीसरी लहर से बचने की तैयारियां अभी से करनी चाहिए।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।