Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 13, 2026

भारत में ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट की एंट्री, मुंबई में मिला पहला केस, नहीं हैं गंभीर लक्षण

मुंबई में कोविड 19 के ओमीक्रोन के नए वैरिएंट का पहला केस मिला है। यहां ओमीक्रोन के XE वैरिएंट का पहला केस मिला है। ओमीक्रोन के कप्पावैरिएंट का भी एक केस मिला है।

मुंबई में कोविड 19 के ओमीक्रोन के नए वैरिएंट का पहला केस मिला है। यहां ओमीक्रोन के XE वैरिएंट का पहला केस मिला है। ओमीक्रोन के कप्पावैरिएंट का भी एक केस मिला है। जिन 376 नमूनों का परीक्षण किया गया, उनमें से 230 मुंबई के निवासी हैं। जीनोम सीक्वेंसिंग प्रयोगशाला में परीक्षण का यह 11वां बैच था। 230 में से 228 सैंपल ओमीक्रॉन के हैं, शेष- 1 कप्पावैरिएंट का है और 1 XEवैरिएंट का है। नएवैरिएंट में हालत गंभीर नहीं है।
230 में से 21 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। दोनों खुराक लेने वालों में से केवल 9 को ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 12 लोग बिना वैक्सीन की खुराक लिए अस्पताल में भर्ती हुए। अस्पताल में भर्ती 21 मरीजों में से किसी को भी ऑक्सीजन की आपूर्ति या गहन देखभाल की जरूरत नहीं थी। एकत्र किए गए कुल 230 नमूनों में से केवल एक संक्रमित महिला की मौत हुई। हालांकि मृतक मरीज की मौत पेट संबंधी बीमारी के कारण हुई। मृतक मरीज की उम्र 47 साल थी। मृतक मरीज ने कोविड वैक्सीन की दोनों खुराक ली थी।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने हाल ही में दूसरे पुनः संयोजक वायरस XE के बारे में अधिसूचित किया, जो कि ओमीक्रोन स्ट्रेन के दो सबवेरिएंट यानी BA.1 और BA.2 का एक संयोजन स्ट्रेन है। डब्ल्यूएचओ ने पहले ही सूचित कर दिया है कि यह बीए.2 की तुलना में 10 गुना अधिक संक्रमणीय है।
वहीं भारत में एक दिन में कोविड-19 के 1,086 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,30,925 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 11,871 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से मौत के 71 और मामले सामने आने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,21,487 हो गई।