Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 22, 2026

ग्राफिक एरा में एंटरप्रेन्योरशिप फेस्टिवल, स्टार्टअप की सफलता के गुर सिखाए

देहरादून स्थित ग्राफिक एरा में डीम्ड यूनिवर्सिटी में ‘देहरादून चैप्टर्स 2026’ के तहत स्टार्टअप संस्कृति और नेतृत्व कौशल विकसित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई है। छात्रों को उद्यमिता और नवाचार आधारित सोच विकसित करने के अवसर प्रदान किए गए। इस दो दिवसीय एंटरप्रेन्योरशिप फेस्टिवल के तहत स्टार्टअप संस्कृति और नेतृत्व कौशल विकसित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में क्रॉबस्टैकल के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनमोल गोगिया ने कहा कि स्टार्टअप की शुरुआत किसी वास्तविक समस्या की पहचान और उसके प्रभावी समाधान से होती है। उन्होंने छात्रों को ग्राहकों की जरूरतों को समझने, व्यावहारिक अनुभव हासिल करने तथा फंडिंग से पहले मजबूत बिजनेस मॉडल तैयार करने की सलाह दी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

स्टार्टअप सिंक्लैरिटी के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिव्यांश गर्ग ने कहा कि पढ़ाई के दौरान स्टार्टअप शुरू करने से जोखिम उठाना और सीखना आसान होता है। दो दिवसीय एंटरप्रेन्योरशिप फेस्टिवल में पिच इन अ मिनट, इन्वेस्टर कॉन्क्लेव, आईपीएल ऑक्शन, वर्चुअल ट्रेड एक्सचेंज, केस प्रतियोगिता और बिजनेस मॉडल कैनवस जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यक्रम का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेटर और आईआईटी बॉम्बे के ई-सेल ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में टीबीआई की सीईओ सरिश्मा डांगी, वेद पाटिल, रचित कुमार और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।