Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 15, 2026

हिमालयन कॉलेज ऑफ नर्सिंग की 145 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा संपन्न, तीन जुलाई को पहली काउंसिलिंग

देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में स्थित हिमालयन कॉलेज ऑफ नर्सिंग (एचसीएन) जौलीग्रांट में बीएससी नर्सिंग के लिए प्रवेश परीक्षा संपन्न हो गई है। बीएससी नर्सिंग की 145 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। इस दौरान अभ्यर्थियों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्रिसिंपल डॉ. संचिता पुगाजंडी ने बताया कि हिमालयन कॉलेज ऑफ नर्सिंग (एचसीएन) जौलीग्रांट में बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा-2023 के लिए आयोजित की गई। बीएससी नर्सिंग की 145 सीटों में प्रवेश परीक्षा के लिए सैकड़ों अभ्यर्थियों ने पंजीकरण किया था। प्रवेश परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्रवेश परीक्षा को नकलविहीन बनाने व सकुशल संपन्न करवाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से हिमालयन कॉलेज ऑफ नर्सिंग में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए। प्रिसिंपल डॉ.संचिता पुगाजंडी ने बताया कि आगामी 24 जून को प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। आगामी तीन व चार जुलाई को परीक्षा परिणाम के आधार पर प्रवेश के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।