Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 30, 2026

शर्मसारः मुंह दिखाई के समय ससुराल वालों ने दुल्हन को कर दिया निर्वस्त्र, बताई ये वजह, थाने पहुंची दुल्हन

यूपी के आगरा से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। मुंह दिखाई के दौरान दुल्हन को निर्वस्त्र कर दिया गया। ऐसा इसलिए किया कि दहेज लोभियों ने दुल्हन पर किन्नर होने का आरोप मढ़ दिया। उसका परीक्षण करने के लिए सरेआम निवस्त्र किया गया। इस दौरान पुरुष भी मौजूद थे, जो सब तमाशबीन बने हुए थे। फिर दुल्हन को मायके के पास छोड़ दिया गया। अब दुल्हन ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
बताया जा रहा है कि दहेज लोभी ससुरालियों ने दुल्हन को बाइक और अंगूठी के लिए कथित रूप से प्रताड़ित किया। मुंह दिखाई की रस्म के दौरान उसे किन्नर बताकर रिश्तेदारों के सामने निर्वस्त्र कर दिया। पीड़िता ने अपर पुलिस आयुक्त से मामले की शिकायत की है। पुलिस के मुताबिक, दुल्हन के विरोध करने पर उसे उसके मायके के पास छोड़ दिया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पुलिस के अनुसार, फतेहाबाद थानाक्षेत्र की इस युवती की शादी 20 मई को क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। युवती का आरोप है कि उसके परिवार ने यथासंभव दहेज दिया, लेकिन शादी के अगले ही दिन पति, सास और देवरों द्वारा दहेज में बाइक और सोने की अंगूठी लाने का दबाव बनाया जाने लगा। दहेज ना लाने की बात कहकर उसके साथ मारपीट की गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पुलिस के मुताबिक, नवविवाहिता का आरोप है कि 24 मई को मुंह दिखाई की रस्म आयोजित की गई। इसी दौरान ससुरालियों ने उसपर किन्नर होने का आरोप लगाया और जबरदस्ती कुछ पुरुष रिश्तेदारों एवं महिलाओं के सामने उसका परीक्षण करने के नाम पर उसे निर्वस्त्र कर दिया गया। पुलिस के अनुसार पीड़िता का आरोप है कि निर्वस्त्र करने का विरोध करने पर ससुरालियों ने उसे मारपीट कर जबरन गाड़ी में बिठाया और उसके मायके के पास उतार दिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

शिकायतकर्ता के अनुसार, जब वह घर पहुंची तो उसकी हालत देखकर उसकी मां ने ससुराल के लोगों को फोन किया। ससुरालियों ने लड़की को ना रखने की बात कहते हुए उनसे फोन पर गाली-गलौज की। पीड़िता की गुहार पर अपर पुलिस आयुक्त केशव चौधरी ने थाना फतेहाबाद पुलिस को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।