Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 28, 2026

एलन मस्क के ट्विट ने मचाई हलचल, ऐसे यूजर्स को चुकानी पड़ सकती है कीमत

दुनिया के सबसे अमीर शख्‍स एलन मस्‍क के 44 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीदने के बाद से ही कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। एलन मस्‍क के एक ट्वीट के बाद ट्विटर पर काफी हलचल है।

दुनिया के सबसे अमीर शख्‍स एलन मस्‍क के 44 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीदने के बाद से ही कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। एलन मस्‍क के एक ट्वीट के बाद ट्विटर पर काफी हलचल है। इसे लेकर लोग कई तरह के ट्वीट कर रहे हैं। कई समर्थन में तो कई लोग विरोध में खड़े नजर आ रहे हैं।
मस्‍क ने अपने ट्वीट में लिखा है कि शायद कॉमर्शियल, सरकारी यूजर्स को इसके उपयोग के लिए कीमत चुकानी पड़ सकती है। हालांकि मस्‍क ने यह साफ कर दिया है कि आम यूजर्स के लिए ट्विटर का उपयोग मुफ़्त होगा। दुनिया भर में बहुत से देशों की सरकारें और शीर्ष नेतृत्‍व का आधिकारिक रूप से ट्विटर पर अकाउंट है। आगामी दिनों में ट्विटर की पॉलिसी में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

बता दें कि माइक्रोब्‍लॉगिंग साइट ट्विटर को हाल ही में एलन मस्‍क ने खरीदा है। इसके लिए 44 अरब डॉलर में डील हुई है। वर्तमान में ट्विटर के सीईओ भारतीय मूल के पराग अग्रवाल हैं, लेकिन यह माना जा रहा है कि पराग अग्रवाल की विदाई तय है और मस्‍क ट्विटर का नया सीईओ खोज रहे हैं।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।