Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 24, 2026

Video: एलन मस्क ने ट्विटर पर बदला अपना बायो, हाथ में सिंक लेकर पहुंचे ट्विटर के मुख्यालय, खुद के लिए लिखा ट्विट चीफ

एलन मस्क ने ट्विटर पर अपना बायो बदल दिया है। बायो में उन्होंने खुद के लिए चीफ ट्वीट लिखा है। आपको बता दें कि ट्विटर डील समाप्त होने के लिए शुक्रवार आखिरी दिन है। एलन मस्क ने 44 बिलियन डॉलर के ट्विटर अधिग्रहण सौदे से पहले सैन फ्रांसिस्को स्थित ट्विटर के मुख्यालय का बुधवार को दौरा भी किया। उन्होंने अपने दौरे का एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें वह एक सिंक लिए ट्विटर के मुख्यालय में घूम रहे हैं। मस्क काफी खुश नजर आ रहे हैं। मस्क ने ट्वीट कर ट्विटर के कर्मचारियों की तारीफ भी की और बताया कि उनकी वहां कुछ कूल कर्मचारियों से मुलाकात हुई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इससे पहले ट्विटर के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर लेस्ली बर्लैंड ने कथित तौर पर एक ईमेल के जरिये कर्मचारियों को बताया था कि मस्क सैन फ्रांसिस्को कार्यालय का दौरा करने की योजना बना रहे हैं। अमेरिका की डेलावेयर कोर्ट ने एलन मस्क और ट्विटर की कानूनी लड़ाई पर कुछ समय के लिए विराम लगाते हुए ट्विटर खरीद की डील को पूरा करने के लिए एलन मस्क को 28 अक्टूबर 2022 शाम पांच बजे तक का समय दिया था। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

इसके बाद टेस्ला और स्पेसएक्स कंपनी के मालिक एलन मस्क सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर इंक को खरीदने के लिए फिर से एक्टिव हो गए थे। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मस्क ने अब ट्विटर को 54.20 डॉलर प्रति शेयर की मूल कीमत पर खरीदने का ऑफर दिया है। ट्विटर के इन्वेस्टर रिलेशन डिपार्टमेंट ने इंटरनल मेमो जारी कर इसकी पुष्टि भी की थी।