Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

एलन मस्क ने तोड़ी ट्विटर डील, अब कंपनी करेगी मुकदमा

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एवं टेस्ला के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर एलन मस्क ने ट्वीटर के साथ 44 बीलियन डॉलर की डील तोड़ दी। रॉयटर्स के मुताबिक ट्विटर मस्क को डील के मुताबिक फेक अकाउंट संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने में असमर्थ रहा।

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एवं टेस्ला के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर एलन मस्क ने ट्विटर के साथ 44 बीलियन डॉलर की डील तोड़ दी। रॉयटर्स के मुताबिक ट्विटर मस्क को डील के मुताबिक फेक अकाउंट संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने में असमर्थ रहा। ऐसे में उन्होंने डील तोड़ने का फैसला किया। बता दें कि ट्विटर के शेयर एक्सटेंडेड ट्रेडिंग में 7 प्रतिशत डाउन थे, जब अप्रैल में मस्क ने प्रति शेयर 54.20 डॉलर कंपनी को ऑफर किए थे। इधर, ट्विटर के चेयरमैन ब्रेट टायलो ने माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर कहा कि बोर्ड ने विलय समझौते को लागू करने के लिए कानूनी कार्रवाई करने की योजना बनाई है। उन्होंने लिखा कि ट्विटर बोर्ड मस्क के साथ सहमत मूल्य और शर्तों पर सौदे को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
वहीं, ट्वीटर की ओर से एक फाइलिंग में, मस्क के वकीलों ने कहा कि ट्विटर फेक या स्पैम खातों की जानकारी के लिए कई अनुरोधों का जवाब देने में विफल रहा या मना कर दिया। जो कंपनी के व्यावसायिक प्रदर्शन के लिए मौलिक है। फाइलिंग में कहा गया है कि ट्विटर समझौते के कई प्रावधानों का उल्लंघन कर रहा है। ऐसा लगता है कि उसने गलत और भ्रामक डील किया है, जिस पर मस्क ने मर्जर का फैसला किया था।
मस्क ने इस सौदे को तोड़ने की धमकी दी और कहा कि कंपनी यह सबूत दिखाए कि स्पैम और बॉट खाते 5 फीसद से कम उपयोगकर्ता हैं, जो सोशल मीडिया पर विज्ञापन देखते हैं। इस फैसले के परिणामस्वरूप अरबपति और 16 वर्षीय सैन फ्रांसिस्को स्थित कंपनी के बीच लंबे समय तक कानूनी विवाद होने की संभावना है।
ट्विटर के बोर्ड अध्यक्ष ब्रेट टेलर ने शनिवार को कहा कि ट्विटर अमेरिकी अरबपति और उद्यमी एलन मस्क के खिलाफ उन्हें सहमत शर्तों पर सोशल मीडिया कंपनी खरीदने के लिए मुकदमा दायर करेगा। टेलर ने कहा कि ट्विटर बोर्ड मस्क के साथ सहमत कीमत और शर्तों पर सौदे को बंद करने के लिए प्रतिबद्ध है और विलय समझौते को लागू करने के लिए कानूनी कार्रवाई करने की योजना बना रहा है। हमें विश्वास है कि हम डेलावेयर कोर्ट ऑफ चांसरी में विजयी होंगे।