Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 30, 2026

गंगा किनारे कैंप में हाथियों का उत्पात, युवक को पटक कर मार डाला, सामान किया तहस नहस

ऋषिकेश से आगे शिवपुरी क्षेत्र में गंगा से कुछ दूरी पर स्थित कैंप पर हाथियों ने देर रात उत्पात मचाया। इस दौरान सामान तहस नहस कर दिया। साथ ही एक युवक को पटक कर मार डाला।

ऋषिकेश से आगे शिवपुरी क्षेत्र में गंगा से कुछ दूरी पर स्थित कैंप पर हाथियों ने देर रात उत्पात मचाया। इस दौरान सामान तहस नहस कर दिया। साथ ही एक युवक को पटक कर मार डाला। युवक देहरादून के विकास नगर का रहने वाला था। वह उत्तरकाशी में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) का छात्र था।
मुनिकीरेती के शिवपुरी पुलिस चौकी में शनिवार रात विकास नेगी निवासी बापू ग्राम ऋषिकेश और निखिल निवासी नंदा देवी कालोनी गुमानीवाला ऋषिकेश ने पहुंचकर सूचना दी कि उनके दोस्त मयंक डोभाल के फोन से किसी व्यक्ति ने उसकी मौत की सूचना दी है। सूचना देने वाले ने बताया कि शिवपुरी गंगा तट पर एक युवक का शव पड़ा है। कुछ दूरी पर मोबाइल मिला है। इस मोबाइल में सबसे ज्यादा काल जिस नंबर पर हुई है उस पर वह इसकी सूचना दे रहा है।
सूचना पाकर थाना प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी, पुलिस चौकी प्रभारी सुनील पंत पुलिस टीम लेकर मौके पर पहुंचे। सूचना देने वाले दोनों युवकों ने मौके पर मिले शव की पहचान 28 वर्षीय मयंक डोभाल निवासी निकट अमर स्वीट शाप विकास नगर देहरादून के रूप में की। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटनास्थल पर कैंप से युवक को घसीट कर बाहर लाने के निशान बने हुए थे। मौके पर दो हाथियों के पैरों के निशान भी मिले।
उन्होंने बताया कि मयंक डोभाल को उसके परिवार वालों ने निम उत्तरकाशी में ट्रेनिंग के लिए भेजा था। वह यहां अकेला कैंप बनाकर रुका हुआ था। पुलिस के अनुसार संबंधित क्षेत्र में हाथी घूमते हैं, युवक को इसकी जानकारी नहीं रही होगी। पुलिस ने शव को राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया है। युवक के स्वजन देर रात यहां पहुंच गए हैं।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।