Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 9, 2026

हाथी ने महिला और बुजुर्ग को पटक कर मार डाला, कुछ महिलाओं ने भाग कर बचाई जान

उत्तराखंड में कभी आपदा, तो कभी जंगली जानवरों के आतंक से लोगों को जूझना पड़ता है। पौड़ी जिले के लैंसडौन वन प्रभाग में एक हाथी ने महिला और पुरुष को पटक कर मौत के घाट उतार दिया।

उत्तराखंड में कभी आपदा, तो कभी जंगली जानवरों के आतंक से लोगों को जूझना पड़ता है। पौड़ी जिले के लैंसडौन वन प्रभाग में एक हाथी ने महिला और पुरुष को पटक कर मौत के घाट उतार दिया। उस दौरान कुछ अन्य महिलाएं भी मौके पर थी। उन्होंने भाग कर जान बचाई।
घटना शनिवार की शाम करीब पांच बजे चमरिया के जंगल की है। नया गांव (लालढांग) निवासी धूम सिंह (60 वर्ष) घर से शौच के लिए लैंसडौन वन प्रभाग की लालढांग रेंज के अंतर्गत चमरिया बीट की कक्ष संख्या दो की ओर गए थे। इसके समीप की कुछ महिलाएं लकड़ियां बीन रही थी. इसी दौरान मौके पर हाथी आ धमका और लकड़ी बीन रही लालढांग निवासी अफसरी (45 वर्ष) पत्नी शकील पर हमला कर दिया। हाथी ने अफसरी को सूंड से उठाकर जमीन पर पटक दिया।
इस दौरान धूम सिंह ने हाथी को भगाने का प्रयास किया। वहीं, अन्य महिलाओं ने जान बचाने के लिए दौड़ लगा दी। अफसरी को पटकने के बाद हाथी ने धूम सिंह पर हमला कर दिया। हाथी के हमले में अफसरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि धूम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।
अफसरी के साथ जंगल गई अन्य महिलाओं ने गांव पहुंचकर अन्य ग्रामीणों को घटना के बारे में बताया। इस पर ग्रामीणों के साथ वन क्षेत्राधिकारी बिंदरपाल सिंह मय टीम मौके पर पहुंचे। तब तक हाथी जंगल की ओर चला गया था। गंभीर रूप से घायल धूम सिंह को हरिद्वार के जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने की भी हिदायत दे दी गई है।