Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 29, 2026

नीलकंठ महादेव मार्ग पर हाथी ने श्रद्धालु को पटक कर मार डाला, लोगों में दहशत

देहरादून के ऋषिकेश में राजाजी टाइगर रिजर्व की गौहरी रेंज के अंतर्गत आज शनिवार की तड़के नीलकंठ महादेव मंदिर दर्शन के लिए जा रहे एक श्रद्धालु को हाथी ने पटक कर मार दिया।

देहरादून के ऋषिकेश में राजाजी टाइगर रिजर्व की गौहरी रेंज के अंतर्गत आज शनिवार की तड़के नीलकंठ महादेव मंदिर दर्शन के लिए जा रहे एक श्रद्धालु को हाथी ने पटक कर मार दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वन विभाग के अधिकारियों ने आस-पास गश्त बढ़ा दी है। वहीं, कल भी ऋषिकेश के गंगा विहार क्षेत्र में हाथी ने तांडव मचाया था। कॉलेज की दीवार तक तोड़ डाली थी।
महाकुंभ में शिवरात्रि पर्व को देखते हुए अभी से श्रद्धालु नीलकंठ महादेव मंदिर के दर्शन के लिए आने लगे हैं। यहां रात में भी श्रद्धालु मंदिर की ओर जा रहे हैं। वर्तमान में इस पूरे इलाके में हाथी का आतंक व्याप्त है। कुछ दिन पहले हाथी ने फूल चट्टी के समीप एक व्यक्ति को मार दिया था। शनिवार की अल सुबह नीलकंठ महादेव मंदिर दर्शन के लिए आए एक श्रद्धालुओं को हाथी ने कुचल कर मार दिया। घटना बाघ खाला स्वर्ग आश्रम से गरीब 100 मीटर आगे की है।


सूचना पाकर वन क्षेत्राधिकारी धीर सिंह, लक्ष्मण झूला के थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद उनियाल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है। वन विभाग के अधिकारियों ने आसपास गश्त बढ़ा दी है। वन क्षेत्राधिकारी के मुताबिक रात में इस घटना का पता नहीं चल पाया। सुबह जब उजाला हुआ तो यहां एक व्यक्ति मृत मिला है। मृतक की उम्र 55 वर्ष के करीब है।
पढ़ें: बस्ती में घुसा हाथी, सड़क पर लगाया जाम, पुलिस ने संभाली यातायात व्यवस्था

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।