Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 6, 2026

ट्रेन से कटकर हाथी और बच्चे की मौत, कई देर तक ट्रेक पर जमा रहा हाथियों का झुंड

उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले में ट्रेन से कटकर हाथी और उसके बच्चे की मौत हो गई। इस दौरान हाथियों का झुंड ट्रेक पर जमा हो गया। इस पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर हाथियों को खदेड़ा।

उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले में ट्रेन से कटकर हाथी और उसके बच्चे की मौत हो गई। इस दौरान हाथियों का झुंड ट्रेक पर जमा हो गया। इस पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर हाथियों को खदेड़ा। इस दौरान ट्रेने को काफी देर तक रास्ते में ही खड़ा करना पड़ा।
घटना बुधवार सुबह की है। आगरा से चलकर रामनगर आने वाली आगरा फोर्ट एक्सप्रेस लालकुआं से आगे बढ़ी थी कि तराई वन प्रभाग के पीपल पड़ाव रेंज में एक हाथी और उसका बच्चा ट्रेन की चपेट में आ गए। इस दौरान हाथियों का झुंड ट्रैक पार कर रहा था। इंजन चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। आगरा फोर्ट को ट्रैक खाली नहीं होने से सिडकुल हाल्ट पर खड़ा करना पड़ा, जबकि काशीपुर कासगंज पैसेंजर ट्रेन को दो घंटा गूलरभोज स्टेशन पर खड़ा कर वापस रवाना किया गया।
करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद भी ट्रैक खाली नहीं होने के चलते पैसेंजर ट्रेन को गूलरभोज स्टेशन से वापस काशीपुर रवाना किया गया। इस दौरान लालकुआं, हल्द्वानी, बरेली और कासगंज जाने वाले यात्रियों को भारी दिक्‍कतों को का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक एनएस डोंगरियाल ने बताया कि मामले की सूचना से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। वहीं मुख्य वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त राहुल सिंह ने बताया कि वन विभाग की टीम द्वारा हाथियों के झुंड को जंगल की ओर खदेड़ दिया गया है। हादसे में हाथी और उसके बच्चे की मौत हो गई है। वन विभाग की टीम द्वारा पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।
इसी साल आठ मार्च को गढवाल मंडल के लच्छीवाला रेंज में नंदा देवी एक्सप्रेस की टक्कर से दो वर्षीय हाथी की मौत हो गई थी। लच्छीवाला वन रेंज में वनवाह बीट के समीप रेलवे ट्रैक पर हाथी का दो वर्षीय बच्चा ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन की टक्कर से हाथी दूर जा गिरा। जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तब तक हाथी की मौत हो चुकी थी।