Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

दून की सड़कों में इलेक्ट्रिक बस का ट्रायल आरंभ, हरी झंडी दिखाकर सीएम ने किया रवाना

स्मार्ट सिटी के तहत अब देहरादून की सड़कों पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन की शुरुआत हो गई है। प्रदेश में पहली इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस योजना का शुभारंभ किया। ट्रायल के तौर पर पहले देहरादून की सड़कों पर ऐसी बसें चलाई जाएंगी। कुल पांच रूट पर बस का ट्रायल होगा। इसके बाद अन्य शहरों में भी इनका संचालन किया जाएगा। मुख्मंत्री आवास पर हुए शुभारंभ कार्यक्रम में महापौर सुनील उनियाल गामा, मसूरी विधायक गणेश जोशी, देहरादून के जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि यह सेवा उत्तराखंड के पर्यावरण के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। इससे प्रदूषण पर काबू पाया जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सत्र में प्रदेश में 30 बसें आ जाएंगी। कहा कि बस देहरादून, हरिद्वार, रुड़की के मैदानों के अलावा जल्द पहाड़ पर भी चलाई जाएगी।
इस बस की विशेषता है कि एक बार चार्ज करने पर 150 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। बस में 26 सीट हैं। दिव्यांग व्यक्तियों के लिए व्हीलचेयर के साथ हाइड्रोलिक रैंप हैं। बस में ड्राइवर इंफॉर्मेशन सिस्टम के साथ इमरजेंसी बटन, मोबाइल चार्जिंग सिस्टम समेत कई सुविधाएं हैं।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।