Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 24, 2026

हंगामे की भेंट चढ़ा दिल्ली एमसीडी में स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव रद्द, 27 फरवरी को फिर होगा मतदान

दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही सदन की कार्यवाही 27 फरवरी तक स्थगित कर दी गई है। बीजेपी का एक वोट अमान्य घोषित किए जाने के बाद सदन में काफी हंगामा हुआ। इसके बाद चुनाव रद्द करने का फैसला लिया गया। दिल्ली नगर निगम (MCD) की स्टैंडिंग कमेटी के छह सदस्यों के चुनाव में शुक्रवार को वोटों की गिनती के दौरान जो हंगामा शुरू हुआ, वह लगातार होता रहा। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) और बीजेपी के पार्षद टेबल पर चढ़ गए और एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में नौबत हाथापाई की भी आ गई। एक महिला के बाल भी खींचे गए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

शुक्रवार को कुल 250 में से 242 सदस्यों ने वोट डाले थे। छह सदस्यीय स्थायी समिति के लिए 7 प्रत्याशी मैदान में हैं। AAP ने आमिल मलिक (श्री राम कॉलोनी वार्ड), रमिंदर कौर (फतेह नगर वार्ड), मोहिनी जीनवाल (सुंदर नगरी वार्ड) और सारिका चौधरी (दरियागंज वार्ड) को उम्मीदवार बनाया है। कमलजीत सहरावत (द्वारका-बी वार्ड) और पंकज लूथरा (झिलमिल वार्ड) भाजपा की ओर से चुनाव लड़ रहे हैं। निर्दलीय पार्षद गजेंद्र सिंह दराल भी उम्मीदवार हैं। वह बाद में भाजपा में शामिल हो गए थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

दिल्ली नगर निगम की महापौर शैली ओबेरॉय ने मतगणना के दौरान एक वोट को अमान्य घोषित कर दिया। इसके बाद बीजेपी के पार्षद उग्र हो गए और वोटों की गिनती में बाधा डाली। नाराज बीजेपी पार्षदों पार्षदों ने उनसे चिल्लाकर कहा कि तुम्हें होश नहीं है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बीजेपी के पार्षदों ने कहा कि वे पुनर्मतगणना की इजाजत नहीं देंगे। मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा- रिकाउंटिंग के लिए एक पक्ष तैयार है, जबकि दूसरा पक्ष तैयार नहीं है। इसलिए अब मैं रिकाउंटिंग नहीं कर रही। रिजल्ट एक अवैध वोट के बिना घोषित किया जाएगा। नाराज बीजेपी पार्षदों ने “जय श्री राम” के नारे लगाए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। आम आदमी पार्टी के उनके प्रतिद्वंद्वियों ने जवाबी हमला करते हुए आम आदमी पार्टी जिंदाबाद, अरविंद केजरीवाल जिंदाबाद, के नारे लगाए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव की मतगणना कई घंटे रुकी रही और माहौल गर्म होता गया। कुछ समय बाद सदन में अराजकता फैल गई। दोनों पक्षों के पार्षदों ने चिल्लाते हुए एक दूसरे को घूंसे, लात, थप्पड़ मारे और धक्का दिया। कुछ पार्षदों के कुर्ते फटे हुए नजर आए। एक पार्षद गिर भी गया। स्थायी समिति नगर निगम की एक शक्ति संपन्न बॉडी होती है। जो यह तय करती है कि राशि का उपयोग कैसे किया जाए और किन परियोजनाओं पर किया जाए।