Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 26, 2026

भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड की सल्ट विधानसभा के उपचुनाव की तिथि की घोषित, 17 अप्रैल को होगा मतदान, जानिए इस सीट के बारे में

भारत निर्वाचन आयोग ने देशभर में रिक्त 14 विधानसभा सीटों में उपचुनाव की तिथि घोषित कर दी है। इसमें उत्तराखंड में अल्मोड़ा जिले की सल्ट विधानसभा सीट भी है। तय कार्यक्रम के मुताबिक 17 अप्रैल को सल्ट विधानसभा के उपचुनाव पर मतदान होगा।

भारत निर्वाचन आयोग ने देशभर में रिक्त 14 विधानसभा सीटों में उपचुनाव की तिथि घोषित कर दी है। इसमें उत्तराखंड में अल्मोड़ा जिले की सल्ट विधानसभा सीट भी है। तय कार्यक्रम के मुताबिक 17 अप्रैल को सल्ट विधानसभा के उपचुनाव पर मतदान होगा। वहीं इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने सल्ट चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 30 मार्च नियत की है। 3 अप्रैल का दिन नाम वापसी के लिए तय किया गया है। 17 अप्रैल को मतदान के बाद मतगणना दो मई को होगी।


गौरतलब है कि नवंबर माह में उत्तराखंड में सल्ट विधानसभा से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया था। विधायक कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए थे। इससे कुछ दिन पहले उनकी पत्नी का भी दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। सुरेंद्र सिंह जीना काफी लोकप्रिय थे। सुरेंद्र लगातार तीसरी बार विधायक बने थे। उनके निधन से सल्ट विधानसभा सीट रिक्त हो गई थी।