Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 9, 2026

बुजुर्ग की कोरोना से हुई मौत, याद में आयोजित किया गया रक्तदान शिविर, 36 यूनिट ब्लड एकत्रित

देहरादून के सालावाला में बुजुर्ग चमन दीक्षित की करीब एक माह पूर्व कोरोना बीमारी के चलते मौत हुई तो रेडक्रॉस सोसाइटी ने उनकी याद में रक्तदान शिविर का आयोजित किया।

देहरादून के सालावाला में बुजुर्ग चमन दीक्षित की करीब एक माह पूर्व कोरोना बीमारी के चलते मौत हुई तो रेडक्रॉस सोसाइटी ने उनकी याद में रक्तदान शिविर का आयोजित किया। शिविर का आयोजन समाजसेवी एवं राज्य आंदोलनकारी मोहन खत्री के प्रयास से किया गया। इस दौरान 54 लोगों ने पंजीकरण कराया और 36 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आयोजित किए गए शिविर को दून मेडिकल कॉलेज देहरादून की टीम ने संपन्न कराया। इस अवसर पर शिविर में मुख्य अतिथि एवं देहरादून के प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉ महेश कुडियाल को सम्मानित भी किया गया। उन्होंने कहा कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी देहरादून की ओर से चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियान के साथ साथ रक्त दान शिविर का आयोजन सराहनीय कार्य है। कोरोना काल हो रही रक्त की कमी दूर करने का प्रयास जो किया जा रहा उसके लिए उन्होंने जिला रेडक्रास सोसायटी देहरादून की पूरी टीम की प्रसंशा की। साथ ही ऐसे शिविर आयोजित करने के लिए मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य श्री मोहन खत्री की भी तारीफ की।
जिला रेडक्रॉस सचिव सुभाष चौहान ने रक्तदान शिविर में रक्त दान करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। साथ ही सोसाइटी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए चैयरमेन डॉ एमएस अंसारी ने उत्तराखंड में आपदाओं के समय भारतीय रेडक्रास सोसायटी उत्तराखंड की ओर से किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी दी। वाइस चेयरमैन अनिल वर्मा जी ने 138बार रक्त दान करने के अपने अनुभवों को साझा किया। इस अवसर पर मोहन खत्री, जयदीप सकलानी, डॉ महेश कुडियाल को सम्मानित किया गया। रक्तदान शिविर में भूपेंद्र कठैत, दीपक दिक्षित, संजीव अरोड़ा, प्रणव खत्री, जिला रैडक्रास सोसायटी से रेनू सेमवाल, डॉ शिफाअत अंसारी, जितेन्द्र बुटेया, जाहिद हुसैन, मेजर प्रेमलता वर्मा सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।