Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

मामूली विवाद में बड़े भाई ने फावड़े से हमला कर छोटे भाई को उतारा मौत के घाट

देहरादून में आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद से आरोपी फरार हो गया है। घटना रविवार की बताई जा रही है।

देहरादून में आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद से आरोपी फरार हो गया है। घटना रविवार की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
रायपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मयूर विहार स्थित पेरिस विहार बस्ती में ज्ञान सिंह के 18 वर्षीय बेटे विशाल का किसी बात को लेकर सगे भाई नीरज से विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा कि नीरज ने उस पर फावड़े से हमला कर दिया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया।
घायल विशाल को रात के समय परिजन कोरोनेशन अस्पताल ले गए। जहां देर रात उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नीरज रोडवेज में मैकेनिक का काम करता है। वहीं, उसका छोटा भाई विशाल नशेड़ी प्रवृत्ति का था।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *