Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 22, 2026

उत्तराखंड में कोरोना से आठ की मौत, नए संक्रमित बढ़े, तेजी से हो रही रिकवरी

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण को लेकर उतार चढ़ाव जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों की संख्या में इजाफा हुआ। वहीं, दैनिक मौत भी पिछले दिन की अपेक्षा ज्यादा रिपोर्ट की गई।

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण को लेकर उतार चढ़ाव जारी है। एक बार फिर से नए संक्रमितों की संख्या में इजाफा हुआ। वहीं, दैनिक मौत भी पिछले दिन की अपेक्षा ज्यादा रिपोर्ट की गई। मंगलवार आठ फरवरी की शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 772 नए संक्रमित मिले। इस अवधि में आठ लोगों की कोरोना से मौत हुई। एक दिन पहले सोमवार सात फरवरी को कोरोना के 624 नए संक्रमित मिले थे और दो लोगों को कोरोना से मौत हुई थी। उत्तराखंड में रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू है। उत्तराखंड में यदि टीकाकरण की बात की जाए तो मंगलवार को 1377 केंद्रों में 79233 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए।
उत्तराखंड में कोरोना की पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

2022.02.08 Health Bulletin (1)
कोरोना से अब तक 7628 मौत
उत्तराखंड में एक जनवरी 2022 से लेकर अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 85848 हो गई है। इनमें से 73236 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 3257 लोग स्वस्थ हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या 9710 है। कोरोना की पहली लहर से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 7628 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, एक जनवरी 2022 से अब तक 210 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है। इस अवधि में मौत की दर 0.24 फीसद है। इस अवधि में रिकवरी दर 85.31 फीसद है। सात मई 2021 को सर्वाधिक 9642 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। 15 मई 2021 को सर्वाधिक 197 मौत दर्ज की गई। तीसरी लहर में एक फरवरी को सर्वाधिक 18 लोगों की मौत दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *