Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 16, 2026

शिक्षा मंत्री निशंक ने घोषित की जेईई एडवांस परीक्षा की तिथि, तीन जुलाई को होगी परीक्षा

देश के विभिन्न भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में दाखिले के लिए जेईई एडवांस परीक्षा तीन जुलाई 2021 को आयोजित की जायेगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। निशंक ने बताया कि कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए जेईई एडवांस परीक्षा के लिये 12वीं कक्षा में 75 फीसदी अंक के निर्धारित पात्रता मापदंड में इस बार भी छूट दी गयी है ।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह शीर्ष और बहुत महत्वपूर्ण परीक्षा है। ऐसे में छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 75 प्रतिशत वाले पात्रता मापदंड को इस बार भी हटा दिया गया है। निशंक ने कहा-आईआईटी में दाखिले के लिये आईआईटी एडवांस परीक्षा की तिथि 3 जुलाई 2021 सुनिश्चित की गई है । उन्होंने कहा कि इस बार परीक्षा आईआईटी खडगपुर की ओर से संचालित कराई जाएगी।
पिछले महीने ही शिक्षा मंत्री ने यह भी घोषणा की थी कि 2021 से जेईई मेन्स परीक्षा साल में चार बार आयोजित की जाएगी। यह चारों सत्र फरवरी, मार्च, अप्रैल और मई में आयोजित किए जाएंगे। जेईई मेन्स परीक्षा का पहला सत्र 23 फरवरी से 26 फरवरी 2021 के बीच आयोजित किया जाएगा।
आपको बता दें कि इसके पहले शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्जाम की तारीखों का ऐलान किया था। बोर्ड एग्जाम 4 मई से 10 जून तक आयोजित किए जाएंगे, जबकि रिजल्ट 15 जुलाई तक जारी किया जाएगा।

 

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।