Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 15, 2026

नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर ईडी की कार्रवाई शर्मनाक: करन माहरा

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की कार्रवाई को भाजपा सरकार की घिनौनी राजनीतिक साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह वही परिवार है जिसने ऐतिहासिक आनंद भवन जैसे भवन देश को समर्पित किए, जिसने इंदिरा गांधी और राजीव गांधी जैसे नेताओं की शहादत देश के लिए दी। आज उसी परिवार के उस नौजवान पर जिसका खुद का घर तक नहीं है, केंद्र की मोदी सरकार ईडी का दुरुपयोग कर उसके खिलाफ दमनात्मक कार्रवाई कर रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

माहरा ने कहा कि सोनिया गांधी ने कभी भी सत्ता के लालच में कोई फैसला नहीं लिया। 400 से अधिक सांसदों का समर्थन होने के बावजूद उन्होंने प्रधानमंत्री पद स्वीकार नहीं किया। राहुल गांधी आज भी बिना किसी निजी स्वार्थ के देशहित की बात कर रहे हैं। यही वजह है कि भाजपा उनके खिलाफ झूठे और फर्जी मुकदमे गढ़ रही है ताकि उनकी आवाज को दबाया जा सके। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि यह एक नई आज़ादी की लड़ाई है। पहले अंग्रेजों का शासन था, आज गोडसे की विचारधारा को मानने वाले लोग सत्ता में हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं। हम सड़कों पर उतरकर इस तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाएंगे। हम लड़ने के लिए तैयार हैं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।