Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

मनी लॉंड्रिंग केस में जेल में बंद सत्येंद्र जैन के 10 ठिकानों पर ईडी की फिर से रेड

आम आदमी के पार्टी एवं दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और उनके सहयोगियों के 10 ठिकानों पर आज शुक्रवार 17 जून को ईडी ने छापेमारी कार्रवाई की है। सत्येंद्र जैन मनी लॉंड्रिंग के मामले में जेल में बंद हैं।

आम आदमी के पार्टी एवं दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और उनके सहयोगियों के 10 ठिकानों पर आज शुक्रवार 17 जून को ईडी ने छापेमारी कार्रवाई की है। सत्येंद्र जैन मनी लॉंड्रिंग के मामले में जेल में बंद हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने उनके जिन ठिकानों पर छापेमारी शुरू की, ये सभी ठिकाने दिल्ली-एनसीआर में हैं। लाला जीवन विज्ञान ट्रस्ट और करोल बाग मसाले (KBM) के मालिक के ठिकानों पर भी ईडी अफसरों ने छापेमारी की है। दो हफ्तों के अंदर जैन के ठिकानों पर ईडी की यह दूसरी रेड है। इससे पहले 6 जून को भी ईडी के अधिकारियों ने जैन से जुड़े सात ठिकानों पर छापेमारी की थी। सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग केस में फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं।
बता दें कि दिल्ली की एक अदालत ने सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर अपना आदेश मंगलवार को सुरक्षित रख लिया था। जैन को धन शोधन के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया है। विशेष न्यायाधीश गीतांजलि गोयल ने ईडी के साथ ही जैन की दलीलों को सुनने के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया। एजेंसी ने धन शोधन रोकथाम कानून की आपराधिक धाराओं के तहत जैन को हिरासत में लिया था। वह अभी न्यायिक हिरासत में हैं।
पिछली छापेमारी में ईडी ने कथित तौर पर दावा किया था कि दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन और उनके सहयोगियों के यहां छापेमारी में करोड़ों रुपये कैश और आभूषण बरामद किया गया। प्रवर्तन दावा किया गया था कि तब छापेमारी में प्रकाश ज्वैलर के यहां 2.23 करोड़ कैश मिला था, जबकि एक अन्य सहयोगी वैभव जैन के यहां 41.5 लाख कैश और 133 सोने के सिक्के मिले। जीएस मथारू के यहां 20 लाख रुपये कैश मिला है। ईडी के मुताबिक, छापेमारी में कई अहम दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड जब्त किए गए थे। साथ ही कुल 2.85 करोड़ रुपये नकद और 133 सोने के सिक्के मिले हैं, जिनका वजन 1.80 किलो के करीब है, जिनके स्रोत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी।