Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 5, 2026

दिल्ली की शराब नीति मामले में ईडी के देशभर में 40 ठिकानों पर छापे

दिल्ली की शराब नीति मामले में ईडी देश के कई शहरों में छापेमारी कर रही है। ईडी की टीम की ओर से 40 ठिकानों पर छापेमारी जारी है। इन 40 ठिकानों में से 20 हैदराबाद में हैं। नेल्लोर, तेलंगाना, पंजाब इसमें शामिल हैं। इससे पहले भी इसी महीने की शुरुआत में ईडी ने मुंबई समेत 7 अलग अलग शहरों में छापेमारी की थी। ये छापे कुछ शराब कारोबारियों और पूर्व आबकारी अधिकारियों के घर मारे गए। ये छापे उन लोगों पर मारे जा गए थे, जिनके नाम सीबीआइ (CBI) की एफआईआर में दर्ज थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

दिल्ली के आबकारी मंत्री मनीष सिसोदिया ने ईडी की छापेमारी पर बयान दिया था कि पहले इन्होंने सीबीआई के छापे मारे इस में कुछ नहीं मिला। अभी ईडी के छापे मारेंगे इसमें कुछ नहीं निकलेगा। देश में जो शिक्षा का माहौल बना हुआ है, अरविंद केजरीवाल जी जो काम कर रहे हैं, उसे रोकने का काम हो रहा है, लेकिन उसे रोक नहीं पाएंगे। यह सीबीआइ यूज कर ले, ये ईडी यूज कर ले। उसे रोक नहीं पाएंगे शिक्षा के काम को रोक नहीं पाएंगे। मेरे पास ज्यादा सूचना नहीं है । मेरी क्या तैयारी है, मैंने ईमानदारी से काम किया है। 4 स्कूलों के नक्शे और उन्हें मिल जाएंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

गौरतलब है कि दिल्ली के उपराज्यपाल की संस्तुति पर सीबीआइ भी शराब नीति के मामले की जांच कर रही है। सीबीआइ डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के बैंक लॉकर खंगाल चुकी है। साथ ही सीबीआइ ने आबकारी अधिकारी, शराब ठेकेदारों के साथ ही डिप्टी सीएम के 30 से ज्यादा ठिकानों पर कई राज्यों में छापे भी मारे थे। इसके अलावा पूर्व में भी ईडी भी मनीष सिसोदिया को छोड़कर कई अन्य के ठिकानों पर छापे मार चुकी है।