Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 18, 2026

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टेर स्केल में 4.6 तीव्रता दर्ज

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में एक बार फिर से धरती डोली और औज बुधवार यानी कि 11 मई की सुबह लोगों को भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। इस दौरान लोग घबराकर घरों से बाहर निकल गए।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में एक बार फिर से धरती डोली और औज बुधवार यानी कि 11 मई की सुबह लोगों को भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। इस दौरान लोग घबराकर घरों से बाहर निकल गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी से जारी आंकड़ों के मुताबिक, सुबह करीब दस बजकर तीन मिनट नौ सेकेंड में पिथरागढ़ जिले में 4.6 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र जमीन से पांच किलोमीटर भीतर था। जो Lat 29.73 N और Long 80.34 E पर था। यानी इसका केंद्र पिथौरागढ़ जिले के अस्कोट व कनालाछीना के पास चौसाल के पास था। वहीं, पिथौरागढ़ से इसकी दूरी 20 किलोमीटर थी।  फिलहाल किसी नुकसान की सूचना नहीं है। पिथौरागढ़ जिले का काफी हिस्सा नेपाल से भी जुड़ा है। इस सीमांत जिले में अक्सर भूकंप के झटके महसूस किए जाते रहते हैं।
भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील उत्तराखंड
भूकंप की दृष्टि से उत्तराखंड बेहद संवेदनशील है। राज्य के अति संवेदनशील जोन पांच की बात करें इसमें रुद्रप्रयाग (अधिकांश भाग), बागेश्वर, पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी जिले आते हैं। ऊधमसिंहनगर, नैनीताल, चंपावत, हरिद्वार, पौड़ी व अल्मोड़ा जोन चार में हैं और देहरादून व टिहरी दोनों जोन में आते हैं।
उत्तरकाशी और चमोली में आ चुके हैं बड़े भूकंप
उत्तरकाशी में 20 अक्टूबर 1991 को 6.6 तीव्रता का भूकंप आया था। उस समय हजारों लोग मारे गए थे। साथ ही संपत्ति को भी अत्यधिक क्षति हुई थी। इसके बाद 29 मार्च 1999 में चमोली जिले में उत्तराखंड का दूसरा बड़ा भूकंप आया। भारत के उत्तर प्रदेश (अब उत्तराखंड) राज्य में आया यह भूकंप हिमालय की तलहटियों में 90 वर्षों का सबसे शक्तिशाली भूकंप था। इस भूकंप में 103 लोग मारे गए थे।