Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 30, 2026

ई रिक्शा चालकों ने किया प्रदर्शन, उत्पीड़न का लगाया आरोप

उत्तराखंड के देहरादून में सीटू से संबद्ध ई-रिक्शा वर्कर्स यूनियन शाखा हरबर्टपुर की ओर से आज उप जिलाधिकारी विकासनगर के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। साथ ही प्रशासन से ऐसी कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन , विकास नगर प्रसाशन के खिलाफ नारेबाजी की गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि उन्हें मुख्य मार्ग पर नही चलने दिया जा रहा है। इससे उनके समक्ष रोजी रोटी का सवाल उत्त्पन्न हो गया है। वे भुखमरी के कगार पर आ गए हैं। उन्होंने मांग की कि उन्हें पूर्व की भांति चलने दिया जाए। यदि ऐसा नही होता है तो वे स्थानीय पुलिस व प्रशासन के खिलाफ आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन व जिला प्रशासन की होगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस अवसर पर ई-रिक्शा वर्कर्स यूनियन के संयोजक व पूर्व ग्राम प्रधान सुंदर थापा, जिला महामंत्री लेखराज, सीटू के उपाध्यक्ष भगवंत पयाल, सचिव राम सिंह भंडारी, ई-रिक्शा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष सोनू कुमार, शाखा अध्यक्ष नितेश कुमार सकसेना, महामन्त्री रोहित कुमार, बिलाल, नितेश सक्सेना, रोहित ने संयुक्त रूप उप जिलाधिकारी विनोद कुमार को ज्ञापन दिया गया। इस दौरान उप जिलाधिकारी ने ई-रिक्शा वर्कर्स के उत्पीड़न पर रोक लगाने का आश्वाशन दिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस अवसर पर संजू कुमार, रामप्रसाद गुप्ता, नीरज मौर्य, संजय गुप्ता, विमल कुमार, संदीप , कुलदीप, महेंद्र कुंमार, जॉर्ज पीटर, हेमराज, दिलबाग, सचिन, नवीन कुमार, शहजाद, अहमद, आनन्द पाल, पाल सिंह, राजेश कुमार, बालक राम, अनिल कुमार, असफाक, मोहमद रियाज, अभिषेक आदि बड़ी संख्या में ई-रिक्शा वर्कर्स उपस्थित थे। इस अवसर पर सुंदर थापा ने कहा कि यदि पुलिस उत्पीड़न नही रुकता है तो वे हर्बर्टपुर पुलिस चौकी में अपने ई-रिक्शा खड़े कर देंगे। साथ ही अपने – अपने परिवार के साथ धरना देंगे। इसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन व पुलिस प्रशासन की होगी।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।