Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 3, 2026

पेट्रोल के लगातार बढ़ते दाम के बीच अब दूध के रेट भी बढ़े, अमूल दूध के सारे ब्रांड एक जुलाई से हो रहे महंगे

देश में पेट्रो पदार्थों की बढ़ती कीमतों के बीच अब दूध के दाम में भी इजाफा हो रहा है। देश के करीब 11 राज्यों में पेट्रोल के रेट सौ रूपये लीटर से पार हो चुके हैं।

देश में पेट्रो पदार्थों की बढ़ती कीमतों के बीच अब दूध के दाम में भी इजाफा हो रहा है। देश के करीब 11 राज्यों में पेट्रोल के रेट सौ रूपये लीटर से पार हो चुके हैं। साथ ही डीजल के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। इनके दामों में बढ़ोत्तरी का असर माल भाड़ा में भी पड़ रहा है। ऐसे में सारी वस्तुओं के दामों में इजाफा हो रहा है। अब गुजरात सहकारी दूध विपणन संघ (जीसीएमएमएफ) ने भी दूध के दाम बढ़ाने का निर्णय लिया है।
संघ ने बुधवार को कहा कि अमूल दूध की कीमतों में एक जुलाई से सभी ब्रांडों के लिए दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की जाएगी। अमूल ब्रांड नाम के तहत दूध और डेयरी उत्पादों का विपणन करने वाले जीसीएमएमएफ के प्रबंध निदेशक आर एस सोढ़ी ने कहा कि लगभग एक साल और सात महीने के बाद कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है, जो उत्पादन लागत में वृद्धि के कारण जरूरी हो गई थी।
उन्होंने कहा कि अमूल दूध की कीमतों में कल से यानी एक जुलाई से पूरे भारत में 2 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की जाएगी। नई कीमतें सभी अमूल दूध ब्रांडों जैसे सोना, ताजा, शक्ति, टी-स्पेशल, साथ ही गाय और भैंस के दूध पर भी लागू होंगी। सोढ़ी ने कहा कि खाद्य महंगाई बढ़ने के कारण दूध की कीमतों में बढ़ोतरी जरूरी हो गई थी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा पैकेजिंग की लागत में 30 से 40 प्रतिशत, परिवहन लागत में 30 प्रतिशत और ऊर्जा लागत में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जिसके चलते उत्पादन लागत बढ़ गई है।