Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

उत्तराखंड में सर्दी से अब बच्चों और बुजुर्गों का रखें विशेष ख्याल, फ्लू को लेकर मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम साफ है। आगामी एक सप्ताह तक भी बारिश के आसार नहीं हैं। हालांकि कहीं कहीं बादल जरूर छा रहे हैं। साथ ही दिन का तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कई शहरों में तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक होने के चलते मौसम विभाग ने एडवाइजरी भी जारी की है। साथ ही आगामी एक दो दिन तक सर्दी का यलो अलर्ट जारी किया गया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, फिलहाल एक दिसंबर तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, आगामी एक दो दिन दिन के तापमान में भी उतार चढ़ाव रहने की संभावना है। ऐसे में बुजुर्गों, बच्चों का विशेष ख्याल रखा जाए। सुबह, शाम और रात को गर्म कपड़े पहनने पर विशेष ध्यान देना होगा। क्योंकि ये मौसम फ्लू के प्रसार के लिए अनुकूल है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

तापमान की स्थिति
रविवार 27 नवंबर की सुबह करीब दस बजे देहरादून का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 23 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री रहने की संभावना है। इसी तरह का मौसम 29 नवंबर तक रहेगा। इसके बाद न्यूनतम तापमान में एक डिक्री की गिरावट आएगी और 30 नवंबर से लेकर चार दिसंबर तक न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। आज 27 नवंबर, दो और तीन दिसंबर को देहरादून में कहीं कहीं बादल छाए रहने की संभावना है।