Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 10, 2026

उत्तरकाशी में यमुनोत्री हाईवे में कार से खाई में गिरने से चालक की मौत, नाइट कर्फ्यू पर सवाल

उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री हाईवे में कार से खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। हादसा मातला बैंड डामटा के समीप हुआ। घटना बीती शनिवार रात करीब सवा आठ बजे की बताई जा रही है।


उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री हाईवे में कार से खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। हादसा मातला बैंड डामटा के समीप हुआ। घटना बीती शनिवार रात करीब सवा आठ बजे की बताई जा रही है। पूरे उत्तराखंड में हर रात सात बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू है। ऐसे में रात आठ बजे सड़क हादसा नाइट कर्फ्यू  को पूरी तरह से लागू करने पर भी सवाल खड़े करता है।
पुलिस के मुताबिक तहसील बड़कोट के अंतर्गत मातला से डामटा की ओर जा रही कार का चालक मातला बैंट के समीप नियंत्रण खो बैठा और कार करीब बीस मीटर खाई में जा गिरी। सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ ही ग्रामीण पहुंचे। कार में एक ही व्यक्ति सवार था, जो बुरी तरह से घायल मिला।
घायल को खाई से बाहर निकालकर डामटा चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान संजय चौहान (27 वर्ष) पुत्र लाखीराम चौहान निवासी ग्राम मातला तहसील बड़कोट उत्तरकाशी के रूप में की गई।
रिपोर्टः उत्तरकाशी से हरदेव सिंह पंवार